स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जमा दो कक्षा के 607 विद्यार्थियों का परिणाम रद्द किया है। बोर्ड ने जमा दो कक्षा के नियमित, कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार तथा अतिरिक्त विषय के पुनर्मूल्यांकन से संबंधित परीक्षा देने वाले छात्रों को 29 अगस्त तक पिछले मूल प्रमाण पत्र को जमा करवाने का समय दिया था।
तय समय में डाक के माध्यम या स्वयं कार्यालय में आकर पिछले मूल प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य था, लेकिन प्रदेश के 607 विद्यार्थियों ने अपने प्रमाण पत्र जमा नहीं करवाए। इसके चलते बोर्ड ने ऐसे छात्रों को परिणाम रद्द कर दिया है। उधर, बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि रद्द परिणाम की सूची वेबसाइट पर अपडेट कर दी है।