उन्होंने बताया कि बीएड के नतीजे घोषित हो जाने के बाद अब बीएड कोर्स पूरा कर चुके छात्र छात्राएं टेट के लिए पात्र हो गए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि बीएड के परीक्षार्थी अपने सेमेस्टर परीक्षा का नतीजा विवि के एग्जाम पोर्टल, विवि की वेबसाइट और अपने लागइन के माध्यम से देख सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जून जुलाई माह में हुई बीएड की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, जो परिणाम अटके हैं, उनमें इंटरनल असेसमेंट न आने जैसी कई दिक्कतें हो सकती हैं। इन्हें संबंधित कॉलेज के माध्यम से ही सुलाया जाएगा। प्रदेश विवि से संबद्ध सरकारी बीएड कोर्स करवाने वाले संस्थान की 50 और निजी शिक्षण संस्थानों की 200 एमएड की सीटों के लिए इस बार सिर्फ 29 ने ही प्रवेश परीक्षा दी थी। इनके नतीजे अब तक घोषित न होने के कारण एमएड की प्रवेश सूची जारी नहीं हो सकी थी, जिसे अब विवि का शिक्षा विभाग जल्द जारी कर देगा।