फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहर्सल में शामिल होने पर ही मिलेगी डिग्री और मेडल

Thu, 18 Oct 2018 01:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में तीस अक्तूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह की रिहर्सल 29 अक्तूबर को होगी। दूसरा मौका होगा जब देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे। इससे पूर्व 2013 में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी मेधावियों को सम्मानित कर चुके हैं। 29 अक्तूबर को समारोह में सम्मानित होने वाले 400 विद्यार्थियों को बुलाया गया है। इनमें शैक्षणिक सत्र 2015-16 के 113 विद्यार्थियों को और सत्र 2016-17 के  118 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिए जाने है। 

विज्ञापन


2015-16 के 169 मेधावियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। रिहर्सल में शामिल होने पर ही मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति मिलेगी। इन्हें 29 अक्तूबर को ही समारोह की पूरी प्रक्रिया और रूपरेखा प्रक्रिया समझाई जाएगी और समारोह की रिहर्सल करवाई जाएगी। 29 अक्तूबर को ही दीक्षांत समारोह के लिए विवि की ओर से भेजे गए आमंत्रण पत्रों के साथ सभी को बुलाया गया है।

इनमें आमंत्रण पत्र ही समारोह में प्रवेश पत्र के रूप में वैद्य माने जाएंगे। इसी आधार पर छात्रों को प्रवेश मिलेगा।  सम्मानित होने वाले 400 सौ मेधावियों को दीक्षांत समारोह की खास तरह की ड्रेस रॉब्स भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए छात्रों को तय शुल्क अदा करना होगा और इसके लिए कुछ धरोहर राशि भी जमा करवानी होगी, जो ड्रेस लौटाने के बाद वापस की जाएगी। समारोह में शामिल होने वाले हर कर्मी, शिक्षक और स्टाफ के बाकायदा आई कार्ड बनेंगे। हर किसी को समारोह स्थल में प्रवेश नहीं मिल पाएगा। 
विज्ञापन


दलाई लामा, हामिद अंसारी पर नवाज चुके हैं मेधावियों को
इससे पूर्व विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 2013 में विवि के गोल्ड मेडलिस्ट और पीएचडी डिग्री धारकों को देश के राष्ट्रपति रहे प्रणव मुखर्जी के हाथों सम्मानित होने का मौका मिला था। इसके बाद यह दूसरा अवसर है जब देश के राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में छात्रों को अलंकृत करेंगे। 2009 में भी पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी देश के वित्त मंत्री के रूप में दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि थे।

इसके बाद 2013 में राष्ट्रपति बनने पर मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षांत समारोह में शरीक हुए।  2014 में धर्मगुरु दलाई लामा,  2015 में पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, और 2016 में हुए दीक्षांत समारोह में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में विवि के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें