उद्योग जगत की विभिन्न नामी कंपनियां सुबह नौ से शाम चार बजे तक अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार रोजगार देंगी।18-45 वर्ष के बीच आयु के अभ्यर्थी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। अपने साथ मूल प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा।
जिला रोजगार अधिकारी गुमान सिंह वर्मा ने बताया कि नामी कंपनियां बड़े स्तर पर रोजगार देंगी। कालाअंब और पांवटा साहिब के विभिन्न उद्योगों ने विभाग के पास रिक्त पदों को भरने के लिए आग्रह किया था।
इसके अनुसार शैक्षणिक व तकनीकी शिक्षा की पात्रता रखने वाले युवाओं को नौकरी देने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवीं पास रखी गई है। अभ्यर्थियों का नाम किसी रोजगार कार्यालय में दर्ज है तो उसका पंजीकरण कार्ड साथ लाएं।
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब और कालाअंब में चल रहीं सन फार्मा, मैनकाइंड फार्मा, तिरुपति, लिबर्टी शूज, फार्मा फोर्स, लेबोरेट्स, नंज फार्मा, नितिन फार्मा, जिओन लाइफ साइंस, बजाज कॉरपोरेशन, आर्ट एंड ग्लास, पायोनियर, शिवम कोट्सपिन, पशुपति स्पीनिंग मिल के अलावा बद्दी की वर्धमान टैक्सटाइल, पीएंडजी ग्रुप व हाइजीन इंस्टीट्यूट लिमिटेड आदि कंपनियां विभिन्न पदों पर रोजगार देंगी।