पंजाब रेजिमेंट से सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए तीन नवंबर को डीएससी भर्ती रैली करवाई जाएगी। उप-निदेशक, जिला सैनिक कल्याण मेजर (सेवानिवृत्त) रघुवीर सिंह ने बताया कि भर्ती के लिए भर्ती के लिए आयु 46 साल से कम अथवा पेंशन गए हुए दो साल से कम समय अवधि होनी चाहिए।
उम्मीदवार सेना से अनुशासनिक कार्रवाई में बर्खास्त नहीं होना चाहिए। प्रार्थी दसवीं पास न हो तो कम से कम हिंदी तीसरी क्लास (सेना की तीसरे वर्ग की शिक्षा का प्रमाण पत्र) पास होना अनिवार्य है।
इसके अलावा पेंशन जाते समय अभ्यर्थी की मेडिकल स्थिति ऐ वाय ई या शेप-1 होनी चाहिए। सेना में पूर्ण सेवाकाल के दौरान दो से ज्यादा और आखिरी पांच साल में एक से ज्यादा
रेड इंक एंट्री न हो अथवा आखिरी पांच साल में ए-ए 48 में रेड एंट्री नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार को आर्मी और सिविल के प्रमाण पत्र के साथ डिस्चार्ज बुक, 16 पासपोर्ट आकार की फोटो लेकर आना होगा।