फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधर में लटकी कॉलेज कैडर शिक्षक भर्ती, खत्म नहीं हो रहा हजारों आवेदकों का इंतजार

Thu, 25 Jan 2018 10:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के कॉलेजों में रिक्त चल रहे शिक्षकों के सैकड़ों पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अधर में लटकी हुई। इनमें कुछ विषयों की लिखित परीक्षाएं भी हुई थीं। कुछ की अभी होना बाकी हैं। विधानसभा चुनाव के लिए लगी आदर्श चुनाव आचार संहिता के कारण भर्ती की प्रक्रिया अभी तक आगे नहीं बढ़ पा रही है। 

विज्ञापन


दो चरणों में  जुलाई और सितंबर 2017 में कुल विज्ञापित विभिन्न विषयों के करीब 640 पदों के लिए आवेदन करने वाले प्रदेश भर के हजारों आवेदक युवा भर्ती प्रक्रिया के तहत हुई लिखित परीक्षा के परिणाम और शेष बचे विषयों की लिखित परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विवि इकाई ने हिमाचल प्रदेश के लोक सेवा आयोग से इन विज्ञापित पदों की भर्ती की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर नियुक्तियां करने की मांग की है, ताकि प्रदेश भर के कॉलेजों में रिक्त चल रहे सैकड़ों शिक्षकों के पद भर जाने से शिक्षण कार्य संभव हो सके। 

विज्ञापन
Trending Videos

अलग अलग विषयों के शिक्षकों की अतिरिक्त आवश्यकता

इकाई अध्यक्ष विश्वबंधु शर्मा और सचिव सुयश पवार का कहना है कि यूजी में रूसा लागू  होने से अलग अलग विषयों के शिक्षकों की अतिरिक्त आवश्यकता है। इस कमी को दूर करने के लिए ही सरकार ने पद विज्ञापित किए थे।

भर्ती प्रक्रिया अब तक पूरी न होने के कारण इन पदों के लिए आवेदन करने वाले हजारों युवा और कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र परेशान हैं। उन्होंने राज्य लोक सेवा आयोग से जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी कर शिक्षकों की कॉलेजों में तैनाती किए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन

किस विषय के कितने पद किए हैं विज्ञापित 

इंग्लिश में 51, इतिहास में 31, संस्कृत में 21, कामर्स में 84, अर्थशास्त्र में 22, हिंदी में 52, गणित में 48, राजनीति शास्त्र में 37, फिजिक्स में 40, कैमिस्ट्री में 37, संगीत में 33, वोकल में 28, एजूकेशन में 16, जूलॉजी में 25, शारीरिक शिक्षा में 2, तबला में एक, बॉटनी में 25, ज्योलॉजी में 13, समाज शास्त्र में 5, डांस

में दो, कंप्यूटर में 27, टूअर एंड ट्रेवल मैनेजमेंट में 15, एनवायरनमेंट साइंस में 15, ज्योग्राफी में 1, जेएमसी में दो पद विज्ञापित कर भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन मांगे गए थे। इन में से पांच विषयों के स्क्रीनिंग टेस्ट अब तक हो चुके हैं।

इनमें फि जिक्स, राजनीति शास्त्र, इतिहास, अंग्रेजी, कामर्स विषय के सहायक आचार्य के पद शामिल हैं। शेष विषयों के विज्ञापित पदों के लिए लिखित परीक्षा होना बाकी है। लोक प्रशासन जैसे कुछ अन्य विषय में छंटनी के बजाय सीधे साक्षात्कार भी हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें