फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HCL में नौकरी का मौका, 1000 पदों पर हो रही है भर्ती

Tue, 21 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडाघाट (सोलन)
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया कम्यूनिकेशन राउंड, ग्रुप डिस्कशन और एचआर प्रश्नोत्तरी के आधार पर की जाएगी। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी एचसीएल में एक हजार युवाओं को नौकरी का मिलने वाला है। बाहरा विश्वविद्यालय में छात्रों की प्लेसमेंट के उद्देश्य से बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी एचसीएल दस्तक देगी।
विज्ञापन


बाहरा विवि के कुलपति डॉ. एसके बंसल ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में हिमाचल के किसी भी विश्वविद्यालय के छात्र भाग ले सकते हैं। एचसीएल न केवल इंजीनियरिंग बल्कि बीसीए और एमसीए के होनहारों को भी नौकरी का अवसर प्रदान करेगी।

चयन प्रक्रिया कम्यूनिकेशन राउंड, ग्रुप डिस्कशन और एचआर प्रश्नोत्तरी के आधार पर की जाएगी। इस प्लेसमेंट ड्राइव का लाभ 2014 , 2015  और 2016  के पास आउट छात्र उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शहरों में दी जाएगी नियुक्ति

इच्छुक छात्र 22 जून को सुबह 10 बजे अपने दस्तावेजों के साथ बाहरा विवि में आ सकते हैं। - फोटो : Demo pic
इच्छुक छात्र 22 जून को सुबह 10 बजे अपने दस्तावेजों के साथ बाहरा विवि में आ सकते हैं। कंपनी के कैंपस भर्ती अधिकारी मयंक जेटली व अन्य अधिकारी छात्रों के साक्षात्कार लेने बाहरा विश्वविद्यालय परिसर आएंगे।

चयनित छात्रों कि नियुक्ति एचसीएल कि नोएडा, चेन्नई और बंगलूरू स्थित कार्यालय में की जाएगी। बाहरा विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट  सेल के निदेशक जसजीत सिंह ने बताया कि कंपनी को अधिकतम 1000 योग्य छात्रों की आवश्यकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें