फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई पास को नौकरी का मौका, 11 ट्रेडों के लिए भर्ती करेगी कंपनी

Fri, 27 Dec 2019 05:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर/कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

आईटीआई पास युवाओं के पास नौकरी का सुनहरा मौका है। गुजरात की एक कंपनी की ओर से अनलिमिटेड पदों पर 11 ट्रेड के युवाओं की भर्ती करवाई जा रही है। अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन भी प्रदान किया जाएगा। कंपनी चयनित युवाओं को 17 हजार 500 रुपये मासिक वेतन सहित अन्य सुविधाएं प्रदान करेगी। 

विज्ञापन

गुजरात की कंपनी सुजुकी मोटर्स ने आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले हैं।

साक्षात्कार छह और सात जनवरी 2019 को आईटीआई रैल स्थित नादौन में होंगे। दो दिन तक चलने वाले साक्षात्कार में प्रदेश भर से आईटीआई पास युवा अपना भाग्य आजमा सकते हैं। कंपनी फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रिीशियन, टूल एंड डाई मेकर, पीपीओ, मशीनिस्ट, ट्रेक्टर मेकेनिक, मोटर मेकेनिक, पेंटर जनरल, ऑटोमोबाइल (सीओई) ट्रेड में पास आउट युवाओं को नौकरी देगी। 

प्लेसमेंट इंचार्ज नादौन आईटीआई रैल मनोज ठाकुर और सरिता रानी ने बताया कि नौकरी के लिए आईटीआई में 60 फीसदी अंक अनिवार्य है। इसके साथ ही आयु सीमा 18 से 23 साल रखी गई है। नौकरी के लिए 2015, 2016, 2017, 2018 और 2019 के आईटीआई पास योग्य होंगे।
विज्ञापन


यह भर्ती सिर्फ पुरुष वर्ग के लिए होगी। आईटीआई के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने बताया कि कंपनी अनलिमिटेड पदों पर इंटरव्यू ले रही है। दो दिनों तक साक्षात्कार प्रक्रिया चलेगी। कंपनी के अधिकारी आईटीआई पास के साक्षात्कार लेंगे। कैंपस सेलेक्शन पूरी तरह निशुल्क रहेगी। युवाओं को साक्षात्कार में पैन कार्ड, आधार कार्ड, आईटीआई प्रमाण पत्र के तीन सेट और पांच फोटो लाने होंगे।

विज्ञापन

शमशी आईटीआई में नौ को कैंपस इंटरव्यू

आईटीआई शमशी से 2015 से 2019 तक पास आउट हुए प्रशिक्षुओं के लिए नौ जनवरी को आईटीआई शमशी में रोजगार मेला लगेगा। सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड की ओर से रखे कैंपस साक्षात्कार में विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। आईटीआई शमशी के प्रिंसिपल इंजीनियर सुनील शर्मा ने कहा कि साक्षात्कार में मेकेनिक मोटर वाहन, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, मेकेनिक डीजल, पेंटर जनरल, ट्रैक्टर मेकेनिक, टूल एंड डाई मेकर में विभिन्न व्यवसायों में पास आउट युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि साक्षात्कार नौ जनवरी 2020 को होंगे और चयनित युवाओं को 17 हजार 500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आईएमसी अध्यक्ष आईटीआई शमशी युवराज बोध और प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार उपरोक्त तिथि को सुबह दस बजे आरंभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें