फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए खुले रोजगार के द्वार, भरे जाएंगे 480 पद

Tue, 20 Aug 2019 04:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी कंपनी ने युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोल दिए हैं। हिमाचल मैन पावर एसोसिएट्स लिमिटेड कंपनी की ओर से विभिन्न श्रेणी के 480 पद भरे जाएंगे। इसके लिए युवा 30 अगस्त कर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए युवाओं को अपना बायोडाटा दूरभाष नंबर के साथ एचएमपीए लिमिटेड बीबीएमबी कॉलोनी, नया बाजार सुंदरनगर के पते पर भेजना होगा। 

विज्ञापन


कंपनी के जीएम अविनाश शर्मा ने बताया कि इसमें कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के 75, टेलीसेल्ज के 75, भर्ती अधिकारी के 85, सिविल सिक्योरिटी गार्ड के 260 पद नियमित आधार पर भरे जाने हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी की योग्यता दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, एमबीए तक रहेगी। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। कंपनी की ओर से अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और बाद में साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थी को 12000 से 24200 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा। अभ्यर्थी आवेदन के साथ पुलिस क्लीयरेंस का प्रमाण पत्र भी देना होगा। चयनित अभ्यर्थी का कार्य क्षेत्र मोहाली, कांगड़ा, ऊना, बद्दी, कुल्लू, हमीरपुर और  नोएडा रहेगा। सिविल सिक्योरिटी गार्ड के लिए ऊंचाई पांच फीट, वजन 55 किलोग्राम, सीना 31 और 32 इंच तक होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें