फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विवि पालमपुर में भरे जाएंगे 200 पद, मिली मंजूरी

Thu, 06 Sep 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विवि पालमपुर में शिक्षक और गैर शिक्षकों के दो सौ पद भरे जाएंगे। कुलपति प्रो. अशोक सरियाल ने कहा कि 100 शिक्षक तो 100 गैर शिक्षकों की भर्ती होगी। कृषि कार्यों को तेजी देने के लिए विभिन्न विभागों में छह निर्वत विशेषज्ञों की सेवाएं ली जा सकती हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कृषि विवि ने पिछले दो साल में कई आयाम स्थापित किए हैं। इससे पालमपुर कृषि विवि को देश भर की 75 कृषि विवि में 19वां स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि देश भर में वैज्ञानिक पदों में विवि में दूसरा स्थान हासिल किया है।

कृषि विवि पालमपुर से आठ छात्र वैज्ञानिक बन गए हैं। इस मौके पर वीसी के ओएसडी डॉ. अशोक शर्मा और संयुक्त निदेशक डॉ. हृदय पाल सिंह मौजूद रहे। कृषि विवि पालमपुर के कुलपति प्रो. अशोक सरियाल ने पहली बार विवि की उपलब्धियों पर पुस्तक प्रकाशित की है, जिसमें विवि की हर गतिविधि का ब्योरा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें