इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में रविवार को पुरुष वर्ग की नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का फाइनल खेला गया। इसमें हिमाचल की टीम विजेता रही। पंजाब प्रथम रनरअप बना। चैंपियनशिप में रामपुर के राहुल निल्टु ने बेस्ट बॉक्सर का खिताब जीता। इस स्पर्धा में भाग लेने आए पांच राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। शिक्षा मंत्री सुरश भारद्वाज ने फाइनल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेलना युवाओं की सेहत के लिए बहुत जरूरी है।