फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस अनुपात में पूछे जाएंगे प्रश्न

Wed, 22 Jan 2020 12:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड वार्षिक परीक्षा में 40:40: 20 के अनुपात में प्रश्न पूछेगा। इसमें 40 प्रतिशत सरल, 40 प्रतिशत औसतन और 20 प्रतिशत कठिन प्रश्न आएंगे। मंगलवार को शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी की अध्यक्षता में निजी स्कूल संघ की बैठक हुई। बैठक में मैट्रिक तथा जमा दो कक्षाओं के प्रश्न पत्र निर्धारण बारे चर्चा की गई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार स्थल मूल्यांकन केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन, मूल्यांकन के लिए नियुक्त शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के संबंध में जारी किए जाने वाले दिशा-निर्देशों, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के समय बोर्ड के न्यूमेरिकल से संबंधित विषयों के सोल्यूशन उपलब्ध करवाएगा।

इसके अलावा पहली से जमा दो कक्षाओं तक के पाठ्यक्रम के बारे में विचार-विमर्श किया गया। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बोर्ड के स्थापित स्थल मूल्यांकन केंद्रों में बोर्ड के नियुक्त अधिकारी और कर्मचारियों की देख-रेख में किया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष ने संघ को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर बोर्ड के सचिव अक्षय सूद भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें