फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए बनेगा अब प्रश्न बैंक

Wed, 28 Nov 2018 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा देने के लिए सरकार ने क्वेश्चन बैंक बनाने का फैसला लिया है। क्वेश्चन बैंक की मदद से स्कूली विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ाया जाएगा। नए शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में क्वेश्चन बैंक मुहैया करवाया जाएगा। सरकार का तर्क है कि इस प्रक्रिया से विद्यार्थियों को सवालों को समझने में आसानी होगी।

विज्ञापन


वार्षिक परीक्षा के दौरान इससे मदद भी मिलेगी। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2019-20 से पहली से पांचवीं कक्षा तक एनसीईआरटी का सिलेबस शुरू होने जा रहा है। अभी एससीईआरटी से तैयार सिलेबस पांचवीं तक पढ़ाया जा रहा है। नए साल से पहली से बारहवीं कक्षा तक एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई कराई जाएगी।

इसको देखते हुए सरकार ने विशेषज्ञों की मदद से क्वेश्चन बैंक बनवाने का फैसला लिया है। हर माह स्कूलों में पढ़ाए गए सिलेबस के आधार पर सवाल भेजे जाएंगे। शिक्षा विभाग के मुताबिक इस नई व्यवस्था के तहत एक नंबर से लेकर बीस नंबर तक के सवाल विद्यार्थियों से पूछे जाएंगे। इस प्रक्रिया से विद्यार्थियों को पढ़ने और समझने में आसानी होगी।
विज्ञापन


प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाले निजी शिक्षण संस्थान भी इसी तरीके से पढ़ाई करवाते हैं। क्वेश्चन बैंक की मदद से छोटी-छोटी चीजें विद्यार्थियों को समझना आसान होती है। हिमाचल प्रदेश में पहली बार इस तरह का प्रयोग किया जा रहा है। समग्र शिक्षा अभियान के तत्वावधान में क्वेश्चन बैंक तैयार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें