इसी दिन सैनिक ट्रेडमैन श्रेणी में किसी भी राज्य अथवा केंद्र शासित प्रदेश के सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के बच्चे/आश्रित भाग ले सकते हैं। स्पोर्ट्स मैन के लिए तीन से 6 अक्तूबर तक भर्ती होगी।
इसमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर एवं उत्तर पश्चिमी राजस्थान से संबंध रखने वाले सिख (मजहबी, रामदासिया, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति को छोड़कर), डोगरा और अन्य जातियों के अभ्यर्थी सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के बच्चे/आश्रित भाग ले सकते हैं।
अभ्यर्थी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर या देश के किसी राज्य केंद्रीय शासित प्रदेश में खेला होना चाहिए। स्पोर्ट्स मैन के प्रमाण पत्र की वैधता केवल दो वर्ष तक मान्य होगी। प्रमाणपत्र जिला खेल प्राधिकृत और जिला शिक्षा प्राधिकृत से प्रमाणीकृत होना अनिवार्य है।
दसवीं, जमा दो के प्रमाण पत्र के साथ आवास, चरित्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार व पैन कार्ड, 15 पासपोर्ट फोटो सहित अन्य दस्तावेज और उनकी छायाप्रति साथ लानी होगी।