फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट मैच में पंजाब की टीम के आगे हिमाचल के हौसले पस्त

Tue, 20 Mar 2018 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

नॉर्थ जोन अंडर-23 महिला टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में  मेजबान हिमाचल को पंजाब ने चार विकेट से हराया है। दिन के पहले मैच में हिमाचल ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 114 रन बनाए, जबकि पंजाब ने छह विकेट गंवाकर 17.4 ओवर में 115 रन के निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया।

विज्ञापन


हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट में 114 रन बनाए। इसमें एनएस चौहान ने छह चौकों, जबकि एमपी देवी ने चार चौकों और एक छक्के की मदद से 42-42 रन बनाए। एमपी देवी नाबाद रहीं। इसके अलावा टीम का कोई भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। 

टीम की ओर से केएच वर्मा एक, एमएस सिंह नौ, चित्रा सिंह जंवाल छह, वीबी राणा सात, एसएच कुमारी एक रन का योगदान दिया। पंजाब की ओर से कोमलप्रीत, प्रियंका गुलेरिया ने एक-एक विकेट, सुनीता रानी और भारती बावा दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। चार खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। रिधिमा अग्रवाल आठ, भारती बावा चार, मनीषा बधान नौ, मोनिका पांडे चार रन, जबकि प्रियंका मल्लिका दस रन बनाकर आउट हो गईं।

टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाजों में शुमार नीलम बिष्ट ने 54 रन जोड़े, जबकि अमनजोत कौर 22 और प्रियंका गुलेरिया एक रन बनाकर नॉटआउट रहीं। हिमाचल की ओर से पीपी चौहान ने एक, वीएस फिस्टा और एसएच कुमारी दो-दो विकेट लीं।

विज्ञापन

हरियाणा के बल्लेबाजों के आगे टिक नहीं पाया जम्मू 

दूसरे मैच में हरियाणा के बल्लेबाजों के आगे जम्मू-कश्मीर के गेंदबाज टिक नहीं पाए। नतीजतन हरियाणा ने जम्मू से 34 रनों से मैच जीत लिया। हरियाणा ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 143 रन बनाए।

इसमें सलामी बल्लेबाज बीजे ओहलां 59 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि शैफाली वर्मा 49, शिवांगी ने 29 रन बनाए। जम्मू-कश्मीर की ओर से सपना जंवाल ने दो विकेट लिए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मूृ-कश्मीर की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 109 रन ही बना सकी।

इसमें रूबिया ने 59 रनों की नॉटआउट पारी खेली। लेकिन, टीम की अन्य खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन नहीं कर पाईं। टीम की ओर से सपना जंवाल दो, संजना सात, बिमाह हसन एक, लाली जन 12, बुशरा अशरफ तीन, फर्खंडा अजीज खान पांच और नादिया चौधरी ने आठ रन बनाए। हरियाणा की ओर से यूए सैनी, आरबी भडू, पीडी शर्मा ने एक-एक, एसपी शर्मा दो विकेट झटकीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें