हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने सहायक वनस्पति वैज्ञानिक, प्रचार सहायक और अन्वेषक के पदों को भरने के लिए ली भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने प्रदेश सूचना और जन संपर्क विभाग में प्रचार सहायक के 10 पदों को भरने के लिए जून 2018 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद नवंबर 2019 में लिखित परीक्षा और 10 जनवरी 2020 को मूल्यांकन परीक्षा करवाई गई।
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि प्रचार सहायक के पद पर रोलनंबर 675000054, 675000089, 675000108, 675000132, 675000139, 675000180, 675000208, 675000214, 675000222 रोलनंबर 675000244 का चयन हुआ है। प्रदेश आयुर्वेद विभाग में सहायक वनस्पति वैज्ञानिक के पद पर रोलनंबर 685000042 का चयन हुआ है। प्रदेश आर्थिकी सलाहकार विभाग में अन्वेषक के एक पद को भरने के लिए रोलनंबर 697000201 को चयनित किया गया है।