फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार से 10 जुलाई तक कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट लेगा लोक सेवा आयोग

Wed, 30 Jun 2021 08:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

राज्य लोक सेवा आयोग ने 4 से 10 जुलाई तक होने वाले कंप्यूटर आधारित स्क्रीन टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
राज्य लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य लोक सेवा आयोग ने 4 से 10 जुलाई तक होने वाले कंप्यूटर आधारित स्क्रीन टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। 4 जुलाई को दोपहर एक बजे से तीन बजे तक ड्रग इंस्पेक्टर का टेस्ट होगा। 5 जुलाई को प्रवक्ता मैकेनिकल इंजीनियरिंग, 6 को प्रवक्ता इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, 7 को प्रवक्ता सिविल इंजीनियरिंग, 8 जुलाई को वर्कशॉप अधीक्षक और 9 जुलाई को प्रवक्ता ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के टेस्ट होंगे।

विज्ञापन


यह सभी टेस्ट भी दोपहर एक बजे से तीन बजे तक होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को दोपहर बारह बजे तक आयोग कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा। 10 जुलाई को मेडिकल फिजिस्ट का टेस्ट सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा इन अभ्यर्थियों को दस बजे रिपोर्ट करना होगा। रेडिएशन सेफ्टी ऑफिसर का टेस्ट 10 जुलाई को दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक होगा। इन अभ्यर्थियों को दो बजे तक रिपोर्ट करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें