फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसेवा आयोग: आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने के बाद ही अपलोड होंगे भर्ती आवेदन

Sat, 10 Oct 2020 11:47 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल राज्य लोकसेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल राज्य लोकसेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्ती परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया में बदलाव कर दिया गया है। अब आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने के बाद ही भर्ती आवेदन अपलोड होंगे।

विज्ञापन


आवश्यक दस्तावेजों को जमा नहीं करवाने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन अपलोड ही नहीं होंगे। आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि शुक्रवार से जारी होने वाले सभी भर्ती विज्ञापनों के लिए अब नई व्यवस्था लागू रहेगी।

राज्य लोकसेवा आयोग अभी तक कई परीक्षाओं के दौरानकेंद्रों में ही अभ्यर्थियों से आवश्यक दस्तावेज जैसे आयु, न्यूनतम शैक्षणिकयोग्यता और कैटेगिरी के प्रमाणपत्रों की फोटो कॉपी को एकत्र करता था।
विज्ञापन


इसके अलावापरीक्षा के बाद भी दस्तावेज जमा करवाने का समय दिया जाता था। इस पूरी प्रक्रियामें काफी समय खराब होने के चलते आयोग ने बीते दिनों परीक्षा से पहले ही इन दस्तावेजों को वेबसाइट पर लॉगइन के माध्यम से अपलोड करने की व्यवस्था कर दी थी।

अब नई व्यवस्था करते हुए अपलोड के समय ही प्रक्रिया को पूरा करने को कहा गया है। अधूरे दस्तावेजों को जमा ही नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को दस्तावेज अपलोड करने के बाद उसका प्रीव्यू भी देखना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें