फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषा अध्यापक के पदों को भरने के लिए प्रस्तावित मूल्यांकन कार्यक्रम स्थगित

Thu, 06 May 2021 10:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सात मई से लागू किए जा रहे कोरोना कर्फ्यू के चलते भाषा अध्यापक(पोस्ट कोड 814) का मूल्यांकन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि भाषा अध्यापक पोस्ट कोड 814 के पदों को भरने के लिए 15 अंकों का मूल्यांकन कार्यक्रम 10 मई से 19 मई तक होना प्रस्तावित था। कोरोना के चलते लगाए कर्फ्यू को देखते हुए हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने इसे स्थगित कर दिया है। यह जानकारी हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने दी है। उन्होंने बताया कि आगामी तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें