फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का सुनहरा मौका, निजी कंपनियां भरेंगी 486 पद

Wed, 20 Dec 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में नौकरी का सुनहरा मौका है। हिमाचल मैनपॉवर एसोसिएट्स लिमिटेड ने विभिन्न श्रेणियों के 486 पद भरने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन


चयन होने पर मल्टीनेशनल कंपनियों में रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। अभ्यर्थी कंपनी की ई मेल आईडी पर संपर्क नंबर, बायोडाटा, पदनाम समेत 25 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

कंपनी के एमडी अविनाश शर्मा ने यह जानकारी दी।  अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 साल तक होनी चाहिए। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर ही होगा। शैक्षणिक योग्यता दसवीं से स्नातक पास होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


इसमें सिगमा, गोदरेज, चैकमेट, वर्धमान, कैडबेरी, पूमासोर्स इंडिया लिमिटेड में विभिन्न पदों के लिए क्रमश: कंप्यूटर ऑपरेटर के 43, वेतन 14,200 और शैक्षणिक योग्यता जमा दो डिप्लोमा डीसीए, जरनल वर्कर हेल्पर के 70 पद व वेतन 10,700, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के 112 व वेतनमान 12,900, सिविल सिक्योरिटी गार्ड के 55  और वेतन 12,500, सिविल सिक्योरिटी सुपरवाइजर के

37 पद और वेतन 15,500, सेल्ज एग्जीक्यूटिव के 29, वेतन 11,300, इलेक्ट्रीशियन के 49 व वेतन 13 हजार, टीम मैनेजर के 25 व वेतन 16,500 रुपये, ड्राइवर के 20 पद व वेतन 13,400 और फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट के 30 पद व वेतन 13,200 पदों पर भर्ती होगी।

नियुक्तियां चंडीगढ़, मोहाली, बद्दी और जीरकपुर में स्थायी तौर पर उक्त कंपनियों में होगी। इसमें रहना फ्री और खाने के लिए कैंटीन सुविधा मुहैया होगी। अभ्यर्थी अधिकतर जानकारी के लिए 78330-78266 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें