हिमाचल प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में 24 मार्च को कैंपस इंटरव्यू होंगे। मोहाली की अल्लेना ऑटो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी 250 पदों के लिए युवाओं का चयन करेगी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अभिषेक ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट, ड्रिलिंग ऑपरेटर और सीएनसी/वीएमसी ऑपरेटर व्यवसायों के आईटीआई पास और अपने अंतिम वर्ष में अपीयर युवा भाग ले सकते हैं। कैंपस साक्षात्कार सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे।