फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट कॉलेजों ने इतने लाख कर दी बीएड फीस

Sat, 17 Nov 2018 01:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में कई दो वर्षीय बीएड कोर्स करके 20 हजार रुपये में अध्यापक बन जाएंगे, तो कईयों को अध्यापक बनने के लिए ढाई लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे। प्रदेश के निजी बीएड कॉलेज मैनेजमेंट सीट मुंह बोली फीस पर दी जा रही है। निजी कॉलेज एक मैनेजमेंट सीट की ढाई लाख रुपये तक की फीस वसूल रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं, इक्डोल में इस बार दाखिले न होने के कारण भी निजी कॉलेज मैनेजमेंट सीट की अधिक फीस वसूल रहे हैं। डेढ़ लाख रुपये से नीचे कोई भी निजी कॉलेज मैनेजमेंट सीट नहीं दे रहा है, जिसके कारण अब छात्रों को मजबूरी में दाखिला लेना पड़ा रहा है। 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रबंधन भी इस भारी फीस पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम है, क्योंकि निजी बीएड कॉलेजों की मैनेजमेंट फीस उसके दायरे में निर्धारित नहीं करता है। उधर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि फीस हाईकोर्ट ने जो कमेटी गठित की है, वह तय करती है।
विज्ञापन


मैनेजमेंट सीट की फीस के एक समान नहीं होती है, कई कॉलेज इन सीटों को छात्रों को फ्री तक दे देते हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और बीएड कॉलेज धर्मशाला में बीएड करने की फीस 9300 से साढे 10 हजार रुपये तक है। वहीं, निजी कॉलेज में दो साल की फीस लगभग 90 हजार रुपये होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें