फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दौर की काउंसलिंग में भरीं निजी बीएड कॉलेजों में 812 सीटें

Mon, 21 Oct 2019 12:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

एचपीयू में 850 अभ्यर्थी बीएड काउंसलिंग के लिए पहुंचे। निजी कॉलेजों में खाली करीब 844 सीटों के लिए 996 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें 812 सीटें भर दी गई हैं, जबकि 32 सीटें खाली रह गई हैं। यह काउंसलिंग का अंतिम राउंड था, जो रविवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे तक चला।

विज्ञापन


प्रदेश विवि से संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों में सीटें भरने के लिए ओपन आवेदन की छूट दी गई थी। काउंसलिंग में प्रवेश परीक्षा, उसके बाद ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद अब तक काउंसलिंग में अपीयर न हो सके और स्नातक डिग्री के आधार पर सीट आवंटन किए जाने की छूट देने पर आवेदन करने वालों को मेरिट आधार पर सीट आवंटन किया गया।

विवि के शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. नयन सिंह की देखरेख में आयोजित की गई काउंसलिंग में प्रवेश पाने वालों का आंकड़ा छह सौ पार करने की उम्मीद लगाई जा रही है। चेयरमैन ने साफ किया है कि इसके बाद कोई काउंसलिंग नहीं होगी। प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थी सीधे आवंटित किए गए कॉलेज में संबंधित दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करेंगे। संबद्ध कॉलेज विवि को प्रमाण पत्रों की पड़ताल कर सत्यापित कर विवि को रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने सभी खाली रही आठ सौ से अधिक सीटों को अपनी काउंसलिंग की प्रक्रिया के तहत ही भरे जाने का निर्णय लिया था। इस प्रवेश प्रक्रिया में बीएड में प्रवेश पाने के इच्छुक प्रवेश परीक्षा देने वाले और न देने वाले स्नातक अभ्यर्थियों को दो दिन पूर्व आनलाइन आवेदन करने का मौका दिया गया था। रविवार को इसी के तहत काउंसलिंग कर सीट आवंटन की यह अंतिम प्रक्रिया पूरी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें