फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने के प्रस्ताव पर भड़के निजी बस ऑपरेटर

Tue, 24 Sep 2019 05:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार के फैसले का निजी बस ऑपरेटरों ने विरोध किया है। निजी बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष राजेश पराशर, महासचिव रमेश कमल शिमला से, उपाध्यक्ष रविंद्र गुलेरिया मंडी, अखिल सूद कांगड़ा, विजय ठाकुर हमीरपुर से, मनोज राणा नालागढ़, संयुक्त सचिव अनुज बलौरिया कांगड़ा से, दिनेश सैनी, सुखदेव शर्मा, संदीप शर्मा ऊना से, जिला निजी बस ऑपरेटर यूनियन बिलासपुर के अध्यक्ष राजेश पटियाल, सिरमौर के अध्यक्ष मामराज शर्मा, चंबा के अध्यक्ष रवि महाजन, हमीरपुर के अध्यक्ष नरेश दर्जी ने कहा कि यह निजी बस ऑपरेटरों के साथ अन्याय है।

विज्ञापन


मौजूदा दौर में व्यापार की स्थिति अच्छी नहीं चल रही और इंश्योरेंस के रेट इतने बढ़ गए हैं कि उन्हें अदा कर पाना भी बड़ी मुसीबत बन चुका है। नई 52 सीटर बस का बीमा एक लाख से ऊपर पहुंच गया है और प्रदेश में मैदानी क्षेत्र का बस किराया पंजाब से भी कम है। हिमाचल के मैदानी क्षेत्र में बस किराया प्रति किलोमीटर एक रुपये 12 पैसे है। जबकि पंजाब में एक रुपये 14 पैसे है, पंजाब में निजी बस ऑपरेटरों से एकमुश्त स्पेशल रोड टैक्स वसूला जाता है, वहां पर कोई टोकन टैक्स ग्रीन टैक्स या सेस नहीं वसूला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें