महाविद्यालय कुल्लू के खिलाड़ियों ने किक बॉक्सिंग, शूटिंग, राइफल तथा ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में कुल्लू कॉलेज के विद्यार्थियों ने एक गोल्ड मेडल समेत चार पदक हासिल किए हैं।
छत्तीसगढ़ में हुई राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग में कुल्लू कॉलेज के छात्र प्रीतम खारका ने लगातार दूसरे साल गोल्ड मेडल हासिल कर कुल्लू कॉलेज का नाम रोशन किया है। वहीं, राइफल प्रतियोगिता में उमा ठाकुर ने रजत पदक जीता है।
शूटिंग पिस्टल में अंजनी ठाकुर ने कांस्य तथा ताइक्वांडो में रक्षा ने कांस्य पदक जीता है। शनिवार को सभी खिलाड़ियों को कुल्लू कॉलेज प्राचार्य डॉ. नंद लाल शर्मा ने सम्मानित किया। प्रतियोगिताएं सितंबर माह में आयोजित की गई हैं। इस मौके पर कुल्लू कॉलेज की एसोशिएट प्रो. सुजाता, डॉ. सूरत ठाकुर भी उपस्थित रहे।