फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किक बॉक्सिंग में प्रीतम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता सोना

Sat, 23 Sep 2017 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू/पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
महाविद्यालय कुल्लू के खिलाड़ियों ने किक बॉक्सिंग, शूटिंग, राइफल तथा ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में कुल्लू कॉलेज के विद्यार्थियों ने एक गोल्ड मेडल समेत चार पदक हासिल किए हैं। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में हुई राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग में कुल्लू कॉलेज के छात्र प्रीतम खारका ने लगातार दूसरे साल गोल्ड मेडल हासिल कर कुल्लू कॉलेज का नाम रोशन किया है। वहीं, राइफल प्रतियोगिता में उमा ठाकुर ने रजत पदक जीता है। 

शूटिंग पिस्टल में अंजनी ठाकुर ने कांस्य तथा ताइक्वांडो में रक्षा ने कांस्य पदक जीता है। शनिवार को सभी खिलाड़ियों को कुल्लू कॉलेज प्राचार्य डॉ. नंद लाल शर्मा ने सम्मानित किया। प्रतियोगिताएं सितंबर माह में आयोजित की गई हैं। इस मौके पर कुल्लू कॉलेज की एसोशिएट प्रो. सुजाता, डॉ. सूरत ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नन्हे शूटर तेजस्वी ने जीता गोल्ड मेडल

उधर पांवटा दून क्षेत्र के नन्हे शूटर तेजस्वी वर्मा ने उत्तराखंड में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है। उत्तराखंड की एयर पिस्टल सब जूनियर 10 मीटर में वह अव्वल रहा। कक्षा 5वीं में शिक्षारत तेजस्वी ने दो वर्ष के भीतर उत्तराखंड में जूनियर शूटिंग में सफलता के झंडे गाड़े हैं। 

पुरस्कार वितरण समारोह के अतिथि स्पीकर उत्तराखंड प्रेमचंद अग्रवाल, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत व रुड़की के विधायक कंवर प्रणव सिंह ने उसे पुरस्कृत किया। तेजस्वी के दादा और पांवटा के व्यवसायी सुरजीत सिंह वर्मा व पापा सचिन वर्मा ने कहा कि उसे शूटिंग का शौक है।

दूसरी कक्षा से ही अंतरराष्ट्रीय शूटर जसपाल राणा की अकादमी में प्रशिक्षण लिया। डीपीजीजी देहरादून स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ रहा है। हाल ही में 14वीं उत्तराखंड स्टेट इंटर स्कूल एवं कालेज शूटिंग चैंपियनशिप देहरादून में हुई। इसमें तेजस्वी ने 10 मीटर एयर पिस्टल सब जूनियर में गोल्ड मेडल पर निशाना साधा। 

हिप्र सिरमौर जिला राइफल एसोसिएशन की नाहन में अगस्त 2017 में हुई 16वीं शूटिंग चैंपियनशिप में भी तेजस्वी ने 10मीटर एयर पिस्टल सब जूनियर स्पर्धा में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था। इससे पहले विगत वर्ष उत्तराखंड स्टेट इंटर स्कूल व कॉलेज शूटिंग चैंपियनशिप में भी 10 मीटर एयर पिस्टल व सब जूनियर में एक सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें