फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

231 मेधावियों को गोल्ड मेडल, 169 लेंगे पीएचडी की उपाधि

Thu, 11 Oct 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश विश्वविद्यालय के तीस अक्तूबर को होने वाले 24वें दीक्षांत समारोह में दो सत्र के 231 मेधावियों को गोल्ड मेडल और 169 मेधावियों को पीएचडी की उपाधि से नवाजा जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समारोह में मुख्यातिथि होंगे। 29 अक्तूबर को फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी। इसमें गोल्ड मेडलिस्ट और पीएचडी छात्रों को अनिवार्य रूप से हिस्सा लेना होगा।

विज्ञापन


मुख्य समारोह में उन्हीं को प्रवेश मिलेगा, जो 29 अक्तूबर की रिहर्सल में हिस्सा लेंगे। कुलसचिव की ओर से जारी अधिसूचना में 24वें दीक्षांत समारोह में सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में शैक्षणिक सत्र 2015-16 के 113 यूजी, पीजी डिग्री कोर्स, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के 113 को गोल्ड मेडल दिया जाएगा।

इनमें 18 इंस्टीट्यूशनल गोल्ड मेडल भी शामिल हैं। शैक्षणिक सत्र 2016-17 के 118 मेधावियों को यूजी-पीजी, डिप्लोमा-डिग्री कोर्स और सर्टिफिकेट, डिप्लोमा कोर्स के गोल्ड मेडल दिया जाएगा। छात्रों को 14 इंस्टीट्यूशनल गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। शैक्षणिक सत्र 2016 के 169 मेधावियों को पीएचडी की उपाधि दी जानी है। 
विज्ञापन


वेबसाइट पर उपलब्ध होगी नामों की सूची 
समारोह में गोल्ड मेडल और पीएचडी की उपाधि से अलंकृत होने वाले छात्र-छात्राओं की सूची और ब्योरा वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। विवि सम्मान पाने वाले मेधावियों को पत्र भेजकर भी सूचित कर रहा है।

कार्यवाहक कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि सभी को 29 अक्तूबर की रिहर्सल में मौजूद रहना अनिवार्य है। इसी दिन मेधावियों को डिग्री के लिए रॉब्स तय शुल्क अदा करने पर दिए जाएंगे। वीवीआईपी सुरक्षा इंतजामों के मद्देनजर एंट्री पास दिए जाएंगे। 

इस बार भी नहीं बदल पाएगा दीक्षांत समारोह का परिधान 
24वें दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल और पीएचडी डिग्री पाने वाले छात्रों का पुराना परिधान रहेगा। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। पूर्व में राज्यपाल ने उच्च शिक्षण संस्थानों के दीक्षांत समारोह में अंग्रेजों के परिधान रॉब्स में डिग्री नहीं दी जाएगी। इसके लिए विवि को अलग पहाड़ी लुक वाले परिधान तैयार करने की कवायद भी शुरू हुई थी, मगर वह डिजाइन अप्रूव होने के बाद तैयार नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें