फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीटी भर्ती में HPPSC की नई शर्त आवेदकों के लिए बड़ी टेंशन

Mon, 08 Aug 2016 12:16 AM IST
बलदेव राज/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग पहली बार पीजीटी भर्ती करने जा रहा है। पीजीटी भर्ती में नई शर्तें लागू की गई है। नई शर्तों के मुताबिक अभ्यर्थी का चयन साक्षात्कार में मेरिट के आधार पर होगा। जबकि लिखित परीक्षा के अंकों को साक्षात्कार में नहीं जोड़ा जाएगा। इससे उम्मीदवारों में भारी रोष है।
विज्ञापन


इससे पहले पीजीटी की भर्ती हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ बोर्ड की ओर से करवाई जाती थी। इससे पहले वर्ष 2009 में पीजीटी आर्ट्स, 2013 में साइंस पीजीटी मेडिकल व नॉन मेडिकल के पद भरे थे। इसमें लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंक जोड़कर अभ्यर्थियों का चयन किया जाता रहा है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पीजीटी भर्ती में कॉलेज कैडर के रूल्स लागू किए गए हैं। जिससे उम्मीदवारों को दिक्कतें आ सकती हैं।

उम्मीदवार नरेंद्र वर्मा, देशराज, जगदीश, प्रवीण कुमार, देवराज, इंदू शर्मा, गीता शर्मा, अनीता, मोनिका ठाकुर और सरोज ने कहा कि चयन प्रक्रिया काफी जटिल है। इसमें साफ दिख रहा है कि पीजीटी भर्ती में केवल साक्षात्कार के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। लिखित परीक्षा के लिए गए अंकों को साक्षात्कार में नहीं जोड़ा जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा के अंकों को भी जोड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग की भर्तियां आयोग के नियमों के अनुसार

HPPSC
राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव संजीव पठानिया ने कहा कि आयोग की भर्तियां आयोग के नियमों के अनुसार ही होती है। स्क्रीनिंग टेस्ट के अंक साक्षात्कार में नहीं जुड़ते हैं। पीजीटी की भर्ती पहली बार आयोग द्वारा की जा रही है। प्रदेश के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में पीजीटी के 394 पदों पर भर्ती होगी। राज्य लोक सेवा आयोग पीजीटी की भर्ती करेगा।

आयोग ने इसके लिए 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांग लिए हैं। इनमें 182 पद सामान्य वर्गों के भरे जाएंगे, जबकि बाकी आरक्षित वर्गों से भरे जाएंगे। राज्य लोक सेवा आयोग ने अनुबंध आधार पर 394 पदों को भरने का निर्णय लिया है। अंग्रेजी विषय में 47, हिंदी में 40 और इतिहास में भी 40 पद भरे जाएंगे। राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री में भी 31-31 पदों को भरा जाएगा।

बायलॉजी में 16 और वाणिज्य विषय में 64 पदों पर भर्ती होगी। संस्कृत, भूगोल, संगीत (एक) और संगीत (पांच) में पीजीटी के आठ-आठ पद भरे जाएंगे। आयोग के सचिव संजीव पठानिया ने कहा है कि पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर आवेदन कर सकेंगे। अन्य माध्यमों से प्राप्त दरख्वास्त रद्द की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें