फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी की 39 सीटों के लिए 4000 देंगे परीक्षा

Mon, 18 Jul 2016 10:44 AM IST
सतीश वालिया/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भर के आयुर्वेदिक अस्पतालों में सेवाएं दे रहे बीएएमएस चिकित्सकों का पीजी करने का सपना पूरा होने जा रहा है। पीजी के लिए लिखित परीक्षा 21 अगस्त को होगी। इसमें प्रदेश भर के अस्पतालों में सेवाएं दे रहे बीएएमएस चिकित्सक भाग लेंगे। लिखित परीक्षा प्रदेश विश्वविद्यालय करवाएगा। 21 अगस्त को परीक्षा में प्रदेश भर में चार हजार चिकित्सक बैठेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए एचपीयू ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश में स्थापित विभिन्न सेंटरों में परीक्षा होगी। इसमें बाहरी राज्यों के आयुर्वेदिक अस्पतालों में सेवाएं दे रहे चिकित्सक भी भाग ले रहे हैं। कुल 39 सीटें आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला में पीजी की स्वीकृत हैं। इनमें आधा

दर्जन सीटें बाहरी राज्यों के चिकित्सकों के लिए रिजर्व हैं। अकसर चिकित्सक बीएएमएस करने के बाद आयुर्वेदिक अस्पतालों में सेवाएं देने शुरू कर देते हैं। इनमें कुछेक चिकित्सक पीजी स्तर की पढ़ाई पूरी करने की चाह रखते हैं। पीजी की पढ़ाई पूरी होने के बाद चिकित्सक स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की श्रेणी में आ जाते हैं।
विज्ञापन


पीजी सीटों के लिए लिखित परीक्षा 21 को
आयुर्वेदिक विभाग के ओएसडी डा. दिनेश शर्मा ने बताया कि पीजी सीटों के लिए लिखित परीक्षा 21 अगस्त को होगी। सितंबर के दूसरे सप्ताह से एडमिशन का दौर शुरू होगा। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सात सितंबर को निकलेगा रिटन टेस्ट का रिजल्ट
सात सितंबर को लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित होगा। इसके बाद मेरिट के आधार पर काउंसलिंग होगी और एडमिशन का दौर आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला में शुरू होगा। अक्तूबर से पीजी की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें