फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी प्रथम सेमेस्टर के छात्र घर बैठे भरेंगे इस बार परीक्षा फॉर्म

Tue, 18 Sep 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इस बार पीजी कोर्स के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले हजारों छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की सुविधा दे रहा है। छात्रों को अब फॉर्म भरने के लिए विवि और कॉलेजों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। 

विज्ञापन


जल्द विवि अपने एडमिशन पोर्टल मेें परीक्षा फॉर्म और विषयों का पूरा ब्योरा अपलोड कर देगा। छात्र दिए गए अपने लॉगइन से पोर्टल में परीक्षा फॉर्म भर पाएंगे।

यह सुविधा इस सत्र में बतौर प्राइवेट परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं और अगर इक्डोल से पीजी कोर्स को शुरू करने को यूजीसी से अनुमति मिलती है, तो उनके लिए भी ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया

इस नए सत्र से पूर्व पीजी कोर्स कर रहे छात्र-छात्राओं को पहले की तरह से आफलाइन ही फार्म भरने पड़ेंगे, चूंकि इसी सत्र से विश्वविद्यालय ने सभी पीजी डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया अगले सप्ताह तक शुरू होने की उम्मीद है। विवि को वेब एनेबल्ड बनाने के चल रहे ईआरपी प्रोजेक्ट के निदेशक मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने को सॉफ्टवेयर लगभग तैयार कर लिया गया है।

90 फीसदी काम हो चुका है। पोर्टल पर जल्द ऑनलाइन परीक्षा फार्म उपलब्ध हो जाएगा। रेगुलर और प्राइवेट पीजी कर रहे सभी प्रथम सेमेस्टर के लिए सुविधा शुरू की जाएगी। 

विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी बताया कि पीजी प्रथम सेमेस्टर के ऑनलाइन और पिछले सेमेस्टर के ऑफलाइन परीक्षा फार्म भरने के लिए तिथि घोषित की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें