फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी परीक्षाएं: 42 केंद्रों में 60 हजार विद्यार्थी देंगे पेपर

Tue, 28 Nov 2017 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बुधवार से प्रदेशभर के 42 परीक्षा केंद्रों में पीजी परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इंतजाम पूरे हो गए हैं। दिसंबर के अंत तक चलने वाली रेगुलर और री-अपीयर परीक्षाओं में सभी डिग्री-डिप्लोमा के करीब 60 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे। 
विज्ञापन



विश्वविद्यालय ने दावा किया है कि मंगलवार तक सभी परीक्षार्थियों को रोलनंबर उनके पते पर डिस्पैच कर दिए गए हैं। वेबसाइट पर केंद्र के हिसाब से परीक्षार्थियों की कट लिस्ट जारी कर दी गई है। 

जैसे-जैसे परीक्षा का क्रम आगे बढ़ेगा, वैसे ही विषयवार कट लिस्ट विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके लिए छात्र www.hpuniv.in से कट लिस्ट में अपना नाम देखें और इसी के आधार पर छात्र परीक्षा में बैठ सकते है। 
विज्ञापन


जिन परीक्षार्थियों को रोलनंबर नहीं पहुंचे हैं, वे भी अपनी पहचान वाला दस्तावेज और परीक्षा फार्म की रसीद दिखाकर परीक्षा में बैठ सकेंगे। इसके लिए एचपीयू सीओई ने परीक्षा केंद्र के केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं। सभी केंद्रों में उत्तर पुस्तिका सहित सभी सामग्री पहुंचा दी गई है। 

एचपीयू की परीक्षा विंग ने इक्डोल के छात्रों के रोलनंबर भी इक्डोल प्रशासन को समय से भेज दिए हैं, इससे आगे उसे छात्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी इक्डोल प्रशासन की है। इधर, इक्डोल के कई पीजी छात्रों को परीक्षा रोलनंबर नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

पांच दिसंबर को समाप्त होंगी यूजी की परीक्षाएं 

यूजी डिग्री कोर्स के लिए चल रही सेमेस्टर अंत की परीक्षाएं वर्तमान में प्रदेश के 156 परीक्षा केंद्रों में पहले से चल रही हैं। ये परीक्षाएं पांच दिसंबर तक चलेंगी, जबकि 29 नवंबर से शुरू हो रही पीजी की परीक्षाओं का दौर दिसंबर माह अंत तक चलेगा। एचपीयू की यूजी डेटशीट में पेपर के क्लैश होने के मामले अधिक आने के कारण परीक्षाएं पांच दिसंबर तक चलानी पड़ी हैं। 

विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि छात्रों ने परीक्षा फार्म भरा है, मगर रोलनंबर नहीं मिला है, तो भी वे वेबसाइट पर कट लिस्ट में नाम होने पर परीक्षा केंद्र में पहचान दिखाकर परीक्षा दे सकेंगे।

परीक्षा संचालन से संबंधित किसी भी तरह की समस्या को हल करने को कंडक्ट शाखा के 0177-2633474, एग्जाम शाखा के नंबर 0177-2833558 और प्रश्न पत्र से संबंधित किसी भी तरह की समस्या के हल के लिए 0177-2833580 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें