फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के कारण एचपीयू की पीजी परीक्षाएं स्थगित

Thu, 14 Dec 2017 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीयू ने 18 दिसंबर को होने वाली विधानसभा चुनाव की मतगणना के कारण पीजी परीक्षाओं को स्‍थगित कर दिया है। मतगणना के कारण पीजी परीक्षाओं की 18 और 19 दिसंबर की परीक्षाओं को स्थगित किया है।
विज्ञापन


इन दिनों में पूर्व निर्धारित परीक्षाओं की नई तिथि तय कर परीक्षा शेडयूल बदल दिया गया है। बदले गए परीक्षा शेडयूल को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध किया गया है। विद्यार्थी नई तय तिथियों का ब्योरा वेबसाइट पर देख सकते हैं। 

बदली गई परीक्षा तिथियों में पीजी कोर्स की एमए अर्थशास्त्र, एमए इंग्लिश, एमए हिंदी, एमए इतिहास, एमए राजनीति विज्ञान, एमए लोक प्रशासन, एमए संस्कृत, एम समाजशास्त्र, एमए/एमएससी गणित, एमए बिजनेस इकॉनोमिक्स, पीजी डिप्लोमा इन पापुलेशन स्टडीज, 
विज्ञापन


बैचलर होटल मैनेजमेंट (बीएचएम), एलएलबी, एमएससी फिजिक्स, बीए एलएलएबी कोर्स की परीक्षा तिथियों में भी बदलाव किया गया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि अब इन कोर्स की परीक्षाएं नई तिथियों को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें