फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP TET: शिक्षा बोर्ड ने अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत

Tue, 16 Aug 2016 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
टैट के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने टैट की फीस जमा करवाने के लिए गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन फीस जमा करवाने की सुविधा दी है। अब उन्हें फीस जमा करवाने के लंबे-चौड़े प्रोसेस से निजात मिल गई है।
विज्ञापन


बोर्ड से टैट को आवेदन करने के लिए चालान डाउनलोड करके बैंक की लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। इससे पहले अभ्यर्थियों को पेश आ रही समस्या को ‘अमर उजाला’ ने आठ अगस्त के संस्करण में प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से करें पेमेंट

इस पर संज्ञान लेते हुए बोर्ड ने जिन अभ्यर्थियों का स्टेट कोआपरेटिव बैंक में खाता है, उन्हें गेट-वे से ऑनलाइन फीस जमा करवाने की सहूलियत दी है। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों का खाता बैंक में नहीं हैं, वे डेबिट कार्ड,  क्रेडिट कार्ड और नेटबैंकिंग के माध्यम से प्रदेश के किसी भी लोक मित्र केंद्र, स्टेट कोआपरेटिव बैंक में एनईएफटी और आरटीजीएस के माध्यम से जमा करवा सकते हैं।

उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि जेबीटी टैट सहित टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल, नॉन मेडिकल, शास्त्री और भाषा अध्यापक की पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए 20 अगस्त तक अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। अब टैट के लिए आवेदन करने को ऑनलाइन फीस जमा करवाने की सुविधा भी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें