फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किक बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में दम दिखाएगा हिमाचल का ये बेटा

Wed, 31 Jan 2018 10:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भुंतर (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल का बेटा किक बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएगा। कुल्लू का पर्व पठानिया किक बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में दमखम दिखाएगा। यह प्रतियोगिता अप्रैल माह में यूरोप में होगी। इन दिनों पर्व चैंपियनशिप के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।

विज्ञापन


अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट के अध्यक्ष व कोच रणवीर ठाकुर ने बताया कि भुंतर के साथ लगते गांव कुटिया आगे के पर्व पठानिया ने छह साल की उम्र में अकादमी में दाखिला लिया था। उसके बाद वह लगातार अपने खेल में पारंगत होता गया। 

पर्व ने राष्ट्रीय स्तर पर किक बाक्सिंग प्रतियोगिताओं में अपना दबदबा कायम रखते हुए लगातार छह स्वर्ण पदक जीते हैं। हाल ही में दिल्ली में हुई राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग फेडरेशन कप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र के अकोला में हुई राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत और दिल्ली में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा एशियन कप में भी कांस्य पदक जीत कर प्रदेश व देश का नाम ऊंचा कर चुका है। 

पर्व अभी तक किक बाक्सिंग व बाक्सिंग की विभिन्न स्तरों पर हुई प्रतियोगिताओं में 44 पदक जीत कर अपने हुनर का प्रदर्शन कर चुका है। पर्व के पिता वीरेंद्र पठानिया व माता प्रोमिला पठानिया ने बताया कि उनका बेटा खेल के साथ पढ़ाई में भी अव्वल है। वह अपने बेटे को इस खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल खिलाड़ी के रूप में देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें