लोक सेवा आयोग की सब-ऑर्डिनेट अलाइड सर्विस क्लास थ्री की मुख्य परीक्षा 43 अभ्यर्थी ही पास कर पाए हैं। मूल्यांकन के लिए तीन गुना अभ्यर्थी चाहिए थे, जो नहीं मिले। स्क्रीनिंग परीक्षा के बाद 1732 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए थे। अगस्त 2018 में हुई इस परीक्षा में 1340 उम्मीदवारों ने भाग लिया। लोक सेवा आयोग ने नवंबर 2017 में 86 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। इनमें एक्साइज इंस्पेक्टर, फूड इंस्पेक्टर, ऑडिट इंडस्ट्री एक्सटेंशन ऑफिस और इलेक्शन कानूनगो के पद भरे जाने हैं।
इसकी स्क्रीनिंग परीक्षा 29 अप्रैल 2018 को प्रदेश में विभिन्न सेंटरों पर करवाई गई। इस परीक्षा में हजारों अभ्यर्थी बैठे थे। 25 जून को आयोग ने स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गए। 27 से 29 अगस्त तक मुख्य परीक्षा हुई। चार माह बाद परिणाम घोषित करने पर सिर्फ 43 अभ्यर्थी ही पास हो पाए।