फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

86 पदों के लिए आयोग को नहीं मिल सके योग्य उम्मीदवार, पास कर पाए केवल 43

Fri, 04 Jan 2019 11:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर अरविंद ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक सेवा आयोग की सब-ऑर्डिनेट अलाइड सर्विस क्लास थ्री की मुख्य परीक्षा 43 अभ्यर्थी ही पास कर पाए हैं। मूल्यांकन के लिए तीन गुना अभ्यर्थी चाहिए थे, जो नहीं मिले। स्क्रीनिंग परीक्षा के बाद 1732 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए थे। अगस्त 2018 में हुई इस परीक्षा में 1340 उम्मीदवारों ने भाग लिया। लोक सेवा आयोग ने नवंबर 2017 में 86 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। इनमें एक्साइज इंस्पेक्टर, फूड इंस्पेक्टर, ऑडिट इंडस्ट्री एक्सटेंशन ऑफिस और इलेक्शन कानूनगो के पद भरे जाने हैं।

विज्ञापन


इसकी स्क्रीनिंग परीक्षा 29 अप्रैल 2018 को प्रदेश में विभिन्न सेंटरों पर करवाई गई। इस परीक्षा में हजारों अभ्यर्थी बैठे थे। 25 जून को आयोग ने स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गए। 27 से 29 अगस्त तक मुख्य परीक्षा हुई। चार माह बाद परिणाम घोषित करने पर सिर्फ  43 अभ्यर्थी ही पास हो पाए।

विज्ञापन

मूल्यांकन के लिए चाहिए थे तीन गुना अभ्यर्थी

ज्वाइंट सेक्रेटरी एकता काप्टा
लोक सेवा आयोग अब इन पदों के मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू करेगा। मूल्यांकन प्रक्रिया में एक पद के लिए तीन अभ्यर्थियों को बुलाया जाता है। 86 पदों के लिए करीब 250 उम्मीदवार चाहिए थे। 

मुख्य परीक्षा पास करने के लिए ये हैं शर्त
सब-ऑर्डिनेट अलाइड सर्विस क्लास थ्री की मुख्य परीक्षा में तीन पेपर कुल पांच सौ अंकों के होते हैं। सामान्य ज्ञान पेपर 200 अंकों काए अंग्रेजी और हिंदी का पेपर 150.150 अंकों का होता है। हर पेपर में 35 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। जबकि तीनों पेपर में कुल 40 फीसदी अंक आने चाहिए।

कमीशन की ज्वाइंट सेक्रेटरी एकता काप्टा ने बताया कि खाली पदों के बारे में सरकार को अवगत करवाया जाएगा। सरकार की तरफ से रिक्यूजिशन मिलने पर इन पदों को भरा जाएगा। अलाइड सर्विस भर्ती के लिए कार्मिक विभाग ने 2017 में आरएंडपी संशोधित किए हैं। इन संशोधित शर्तों के साथ अलाइड सर्विस की यह पहली भर्ती थी, जिसमें योग्य अभ्यर्थी नहीं मिल पाए। एकता काप्टा ने कहा कि आयोग के सामने इस मुद्दे को रखा जाएगा कि इस प्रक्रिया को अपनाकर पहली बार इतने पद खाली रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें