फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी के फर्स्ट सेमेस्टर के लिए इस दिन से भरे जाएंगे ऑनलाइन परीक्षा फार्म

Thu, 27 Sep 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश विश्वविद्यालय एक अक्तूबर से पीजी कोर्स के पहले सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले रेगुलर और प्राइवेट छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू करेगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि पहले सेमेस्टर के ऑनलाइन परीक्षा फार्म पहली बार भरे जा रहे हैं। तय तिथि को वेबसाइट और एडमिशन पोर्टल खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन


ऑनलाइन फार्म भरना अनिवार्य किया है। रेगुलर छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया इसी सत्र से ऑनलाइन की जा चुकी है। इसलिए परीक्षा फार्म भी ऑनलाइन भरे जा रहे है। पहले से पीजी कोर्स कर रहे छात्रों के लिए तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के रेगुलर परीक्षा फार्म ऑफलाइन भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर के छात्र भी परीक्षा फार्म भर सकते है। 18 अक्तूबर परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि है। इसके बाद लेट फीस वसूली जाएगी।   

पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स की 4 अक्तूबर को काउंसलिंग 
शिमला। विवि से संबद्ध सरकारी सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कॉलेज आईजीएमसी की तीस और चार अन्य निजी नर्सिंग कॉलेज में चल रहे पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स की 130 सीटें भरने के लिए चार अक्तूबर को विवि सभागार में काउंसलिंग का पहला चरण होगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जा चुकी है। इसमें 460 को पात्र पाया गया है। 
विज्ञापन


एमडी, एमएस आयुर्वेद कोर्स काउंसलिंग को मेरिट जारी
शिमला। विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा ने 28 सितंबर को राजीव गांधी आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला में एमडी, एमएस आयुर्वेद कोर्स की काउंसलिंग के लिए श्रेणी वार मेरिट सूची जारी कर दी है। इसमें 39 सीटों के लिए 436 अभ्यर्थी पात्र पाए गए हैं। इसका ब्योरा विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें