फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बीएड काउंसलिंग के लिए इस दिन से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Tue, 30 Jul 2019 09:25 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

 प्रदेश विश्वविद्यालय ने पहली बार शुरू की बीएड कोर्स की ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू की है। दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए प्रवेश परीक्षा में अपीयर हुए उम्मीदवार विवि के एडमिशन पोर्टल के माध्यम से अपनी पसंद के कॉलेज के साथ आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया और कंप्यूटर सेंटर इंचार्ज मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए उम्मीदवार 30, 31 जुलाई और एक अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर दूसरे चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल और विवि से संबद्ध हर निजी बीएड कॉलेज में खाली रही सीटों का ब्योरा उपलब्ध करवाया गया है। इसके अनुसार ही उम्मीदवार मर्जी के कॉलेज में सीट पाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों को पहले चरण में निजी कॉलेजों में सीटें पहले ही आवंटित की गई हैं, वे चाहें तो अन्य पसंद के कॉलेज में सीट उपलब्ध होने पर प्रवेश पाने के लिए आवेदन कर सकते है। पहले चरण की काउंसलिंग के लिए कुल 4100 ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें 2350 ने संबंध कॉलेजों में प्रवेश के लिए रिपोर्ट किया था। जबकि इनमें से 2160 ने फीस जमा करवाकर प्रवेश ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें