पहले चरण की काउंसलिंग में 26 जून को सीटों का आवंटन होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 30 जून तक आवंटित आईटीआई में प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। दूसरे चरण की काउंसलिंग 5 जुलाई से होगी।
8 जुलाई को सीटों का आवंटन होगा और 11 जुलाई तक अभ्यर्थी को आईटीआई में दाखिला लेना होगा। तय तिथि पर दाखिला न लेने वालों की सीटें स्थगित कर दी जाएंगी। तीसरे चरण की काउंसलिंग 17 जुलाई तक चलेगी।
आईटीआई के लिए अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खाली सीटों के लिए 26 जुलाई को चौथे चरण की काउंसलिंग होगी। 6 से 10 अगस्त तक स्पॉट दाखिले होंगे। प्रदेश में आईटीआई में 18500 सीटें काउंसलिग से भरी जानी हैं।
प्रदेश में 124 सरकारी और 149 प्राइवेट आईटीआई हैं। इनमें लगभग 59 विभिन्न ट्रेड हैं। उधर, तकनीकी शिक्षा बोर्ड सचिव सुनील वर्मा ने कहा कि आईटीआई में प्रवेश के लिए लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म मांगे गए हैं।
दसवीं पास होना अनिवार्य है। 18 जून आवेदन की अंतिम तिथि है। काउंसलिंग में मिलने वाली सीट की बच्चों को मोबाइल पर मेसेज से सूचना दी जाएगी।