फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में प्रवेश के लिए इस दिन तक करें आवेदन, बोर्ड ने शुरू की प्रक्रिया

Fri, 25 May 2018 10:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जाहू (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आईटीआई से दो वर्षीय डिप्लोमा करने वाले युवाओं को पहली बार जमा दो का प्रमाण पत्र भी मिलेगा। इसके लिए आईटीआई परीक्षा के साथ प्रशिक्षुओं को दो विषय की परीक्षा पास करनी होगी।

 इसके बाद राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान जमा दो का प्रमाण पत्र देगा। आईटीआई में आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के लिए 350 रुपये और अन्य वर्ग के लिए 250 रुपये की फीस निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन


अभ्यर्थी को ट्रेड और आईटीआई संस्थान की च्वाइस भी भरनी होगी। सभी आईटीआई कोर्स में दाखिला दसवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। 20 जून तक खेल से संबधित प्रमाण पत्रों की जांच होगी। 

विज्ञापन

पहले चरण की काउंसलिंग में 26 जून को होगा सीटों का आवंटन

पहले चरण की काउंसलिंग में 26 जून को सीटों का आवंटन होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 30 जून तक आवंटित आईटीआई में प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। दूसरे चरण की काउंसलिंग 5 जुलाई से होगी।

8 जुलाई को सीटों का आवंटन होगा और 11 जुलाई तक अभ्यर्थी को आईटीआई में दाखिला लेना होगा। तय तिथि पर दाखिला न लेने वालों की सीटें स्थगित कर दी जाएंगी। तीसरे चरण की काउंसलिंग 17 जुलाई तक चलेगी।

आईटीआई के लिए अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खाली सीटों के लिए 26 जुलाई को चौथे चरण की काउंसलिंग होगी। 6 से 10 अगस्त तक स्पॉट दाखिले होंगे। प्रदेश में आईटीआई में 18500 सीटें काउंसलिग से भरी जानी हैं।

प्रदेश में 124 सरकारी और 149 प्राइवेट आईटीआई हैं। इनमें लगभग 59 विभिन्न ट्रेड हैं। उधर, तकनीकी शिक्षा बोर्ड सचिव सुनील वर्मा ने कहा कि आईटीआई में प्रवेश के लिए लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म मांगे गए हैं।

दसवीं पास होना अनिवार्य है। 18 जून आवेदन की अंतिम तिथि है। काउंसलिंग में मिलने वाली सीट की बच्चों को मोबाइल पर मेसेज से सूचना दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें