फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड में भी ऑनलाइन मिलेगा दाखिला, काउंसलिंग का झंझट खत्म

Wed, 12 Apr 2017 09:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विवि इस बार बीएड की पूरी प्रवेश प्रक्रिया भी ऑनलाइन करने जा रहा है। एमबीबीएस और इंजीनियरिंग कोर्स की तर्ज पर बीएड के सरकारी और विवि से संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों की सीटें आवंटित करने और भरे जाने की प्रक्रिया बिना काउंसलिंग के ऑनलाइन पूरी की जाएंगी। छात्रों को अब एचपीयू में काउंसलिंग के लिए आने की जरू रत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


बीएड की मई माह के अंत तक होने वाली प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर सीधे ऑनलाइन ही छात्रों को कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा देने वाले छात्रों से प्रवेश परीक्षा की मेरिट जारी होने के बाद, प्राप्तांक और स्नातक डिग्री की न्यूनतम प्राप्तांक की शर्त के मद्देनजर अपनी इच्छा से सरकारी और निजी कॉलेजों की च्वाइस ऑनलाइन फार्म पर भरनी होगी।

इसी के मुताबिक विश्वविद्यालय की बीएड प्रवेश समिति सीधे छात्र को उनकी भरी गई च्वाइस के मुताबिक सीटें आवंटित कर देगी। इससे एक ओर जहां छात्र को घर बैठे बीएड में प्रवेश मिल जाएगा, साथ ही विवि की  काउंसलिंग की जटिल प्रक्रिया भी समाप्त होगी। वहीं, छात्रों और अभिभावकों को काउंसलिंग के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर काटने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


बीएड कोर्स की इस काउंसलिंग से मुक्त प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया का सॉफ्टवेयर तैयार करने की जिम्मेदारी विवि के कंप्यूटर सेंटर को दी गई है। इसके लिए एक बैठक कर शिक्षा विभागाध्यक्ष और कमेटी के अन्य सदस्यों से प्रवेश की प्रक्रिया का पूरा ब्योरा ले लिया गया है। उसी के मुताबिक आनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया का सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जल्द जारी होगा बीएड प्रवेश का ऑनलाइन प्रोस्पेक्टस

एचपीयू शिमला
विवि में शिक्षा विभाग अध्यक्ष प्रो. सुदर्शना राणा ने माना कि बीएड की प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और काउंसलिंग के बिना होगी। सीधे बीएड प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर छात्रों को उनकी च्वाइस के कॉलेजों में सीट दे दी जाएगी। छात्र को शैक्षणिक पात्रता संबंधित अन्य दस्तावेज संबंधित कॉलेज में ही दिखाने होंगे। बीएड प्रवेश का शेड्यूल प्रोस्पेक्टस कमेटी ने लगभग तैयार कर लिया है, इसे जल्द साइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

विवि से संबद्ध 75 संस्थानों में भरी जानी हैं 8500 सीटें
बीएड के विश्वविद्यालय से संबद्ध 75 कॉलेजों में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत ही साढ़े आठ हजार के करीब बीएड दो वर्षीय कोर्स की सीटें भरी जानी हैं। हालांकि कोर्स के दो साल का किए जाने के बाद से विवि के अपने और शिक्षा विभाग के धर्मशाला स्थित संस्थान को छोड़कर पूरी सीटें नहीं भरी जा सकी हैं। छात्रों को कोर्स के प्रति रुझान भी पहले की अपेक्षा कम हुआ है।  

तैयार किया जा रहा बीएड प्रवेश का सॉफ्टवेयर
विवि के कंप्यूटर सेंटर के इंचार्ज डा. मुकेश कुमार ने माना कि इस बार बीएड कोर्स प्रवेश में काउंसलिंग नहीं होगी। सीधे छात्रों को ऑनलाइन ही प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही सीटें आवंटित कर दी जाएंगी। सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। जल्द इसे साइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें