फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएएस की मुख्य परीक्षा के लिए 1100 अभ्यर्थी उर्तीण

Fri, 24 Aug 2018 12:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की मुख्य परीक्षा के लिए 1100 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई कर लिया है। 24 जून 2018 को 21844 उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा दी थी। राज्य लोकसेवा आयोग ने वीरवार को प्रारंभिक परीक्षा 2018 का परिणाम घोषित किया है।

विज्ञापन


मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट www.hp.gov.in/hppsc पर अपलोड कर दिए हैं। इसके अलावा आयोग के नोटिस बोर्ड पर भी रोल नंबर चस्पा किए गए हैं।

क्वालीफाई करने वाले इन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए 12 सितंबर तक सभी दस्तावेजों और फीस सहित फार्म जमा करवाने होंगे। राज्य लोकसेवा आयोग के अनुसार एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 47547 उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे।
विज्ञापन


इनमें से 43402 उम्मीदवारों के फार्म प्रारंभिक परीक्षा देने के लिए सही पाए गए थे। 24 जून 2018 को हुई परीक्षा में 21844 उम्मीदवारों ने भाग लिया। इनमें से 1100 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है।

मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट से एचएएस (मेन्स) परीक्षा 2017 का आवेदन फार्म डाउनलोड करना होगा। इस फार्म को भरकर और निर्धारित फीस जमा करवाते हुए 12 सितंबर तक आयोग के पास  जमा करवाना होगा। तय तारीख के बाद आने वाले फार्म नहीं लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें