विवि की शैक्षणिक परिषद ने नए शैक्षणिक सत्र में पीजी कोर्स में खाली रही विभिन्न कोर्स की सीटों को छंटनी परीक्षा की वेटिंग से भरने, बावजूद इसके यदि सीटें खाली रहती है तो इसे मेरिट आधार पर भरने को मंजूरी प्रदान की गई है।
धर्मशाला रिजनल सेंटर में ही अकेले विधि कोर्स में 80 में से 60 सीटें खाली रह गई हैं। वहीं अन्य पीजी कोर्स में भी सेंट्रलाइज्ड प्रवेश और काउंसलिंग की प्रक्रिया में सीटें खाली रहने पर यह निर्णय लिया गया है।
विवि में स्थित एकीकृत हिमालयन अध्ययन संस्थान (आईआईएचएस) के शोध अधिकारियों को एसोसिएट प्रोफेसर का पदनाम दिए जाने के मामले शैक्षणिक परिषद में लंबी चरचा हुई, मगर
इस पर कोई फैसला नहीं हो पाया। परिषद के सदस्य के रूप में मौजूद शिक्षक सदस्यों ने इसका विरोध किया चूंकि उनकी तैनाती बतौर शोध अधिकारी हुई है। उन्हें एसोसिएट प्रोफेसर का पदनाम नहीं दिया जा सकता है।