फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएमआर शीट नहीं, अब ऑनलाइन भरने होंगे प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंक

Thu, 12 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च-2020 में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं में प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक अब ओएमआर शीट में भरकर नहीं भेजे जाएंगे। अब विद्यालयों को प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक ऑनलाइन भरने होंगे।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड ने ओएमआर शीट पर प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक भरकर भेजने की पद्धति को समाप्त कर दिया है। मार्च-2020 से ऑनलाइन ही अंक भेजे जाएंगे। इस संबंध में बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

बोर्ड के इस फैसले से जहां प्रैक्टिकल परीक्षाओं की गोपनीयता बनी रहेगी, वहीं इसमें तेजी भी आएगी। इससे पूर्व ओएमआर शीट में प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंक भरकर भेजे जाते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूरस्थ क्षेत्र के स्कूलों को मिलेगी छूट

अध्यापक डाक के माध्यम से बोर्ड कार्यालय को इसे भेजते थे। कई बार डाक के माध्यम से ओएमआर से भेजे गए अंकों को मिलने में भी देरी होती थी। उधर, राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि मार्च-2020 से दसवीं और जमा दो की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंकों को ओएमआर शीट में भेजने की बजाए स्कूल के यूजर आईडी के माध्यम से ऑनलाइन भेजने की व्यवस्था की गई है।

प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंकों को स्कूल के यूजर आईडी के माध्यम से भेजने के लिए दूरस्थ क्षेत्र के स्कूलों को छूट रहेगी। निर्धारित तिथि तक यदि स्कूल में इंटरनेट व्यवस्था न होने से यदि प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंक ऑनलाइन नहीं जमा करवा पाएंगे तो ऐसे स्कूल सामान्य पत्र में अंक सूची तैयार कर बोर्ड कार्यालय को भेज सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें