पोस्ट कोड 634 में शारीरिक शिक्षा अध्यापक की भर्ती परीक्षा 26 अगस्त को सायंकालीन सत्र में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में होगी। उधर, कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 634 में किन्हीं तकनीकी खराबी के कारणों से अभ्यर्थियों के रोल नंबर और परीक्षा केंद्र एक जिले से दूसरे जिले में आवंटित हो गए थे।
अब आयोग की ओर से उन अभ्यर्थियों को नए रोलनंबर और परीक्षा केंद्र जारी कर दिए गए हैं। उसी के अनुसार उन अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संदेश भी भेजे गए हैं। सचिव ने कहा कि आयोग ने 16 अगस्त को नई सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। अभ्यर्थी वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर संबंधित परीक्षा केंद्र पर जाकर परीक्षा दे सकते हैं।