एचपीयू शिमला ने पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए दस्तावेज जमा करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर तक बढ़ा दी है। डीन ऑफ स्टडीज प्रो. अरविंद कालिया ने कहा कि प्रवेश के लिए अंतिम तारीख बुधवार को समाप्त हो गई थी। अब इसे दो नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। जो छात्र किसी कारण ऑनलाइन अपने दस्तावेज जमा नहीं कर पाए हैं, वे अब ऑफलाइन भी दो नवंबर तक अपने संबंधित विभाग में दस्तावेज जमा कर सकते हैं।
इसके अलावा जो छात्र ऑनलाइन भी अपने दस्तावेज जमा करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह सुविधा दो नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। जिन छात्रों के परीक्षा परिणाम में अभी भी कुछ कमियां हैं, वे परीक्षा नियंत्रक से संपर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। एचपीयू ने छात्रों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-8113, 1800-180-8115, 1800-180-8116 जारी किए हैं। अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय- 0177-2833888, 0177-2830922, परीक्षा नियंत्रक कार्यालय- 0177-2830911, 0177-2833569, 0177-2833592 पर भी छात्र संपर्क कर सकते हैं।
इग्नू ने ऑनलाइन प्रवेश की तिथि 31 तक बढ़ाई
शिमला। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने मास्टर और बैचलर डिग्री और डिप्लोमा कार्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। अब इग्नू से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाइट पर 31 अक्तूबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जोगिंद्र कुमार यादव ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र खलीनी के दूरभाष नंबर 0177-2624612 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।