चौथा क्वार्टर फाइनल केहर फुटबाल अकादमी जालंधर तथा फतेहगढ़ के मध्य हुआ। इसका फैसला भी पेनाल्टी शूटआउट से हुआ। केहर अकादमी ने 5-4 से फतहगढ़ को हराया।
संघ के महासचिव करणजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली गेट्स-11, शूलिनी यूनाइटेड, दलबीर अकादमी पटियाला और केहर फुटबाल अकादमी जालंधर ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
संघ के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया की प्रतियोगिता के सेमीफाइनल पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल मुख्य अतिथि होंगे।
प्रतियोगिता में बेस्ट गोलकीपर और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना जाएगा। जीतने वाले को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी।
इस दौरान परमिंद्र धीमान, विवेक डोभाल, तिलकराज शर्मा, विक्रांत शर्मा, अनिल चौहान, कुलदीप रावत, अभिषेक बसीन, मंगलश्वेर शर्मा, जितेंद्र कुमार, सचिन, पंकज शर्मा, शेर सिंह चौहान और पवन मौजूद रहे।