फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्थ जोन फुटबाल प्रतियोगिताः सेमीफाइनल में पहुंची ये टीमें

Sat, 21 Jul 2018 06:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलन में चल रही नॉर्थ जोन फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में चार टीमों ने प्रवेश कर लिया है। पांच दिवसीय डे एंड नाइट प्रतियोगिता जिला फुटबाल संघ करवा रहा है। शनिवार को अहम मुकाबले खेले गए।

विज्ञापन


पहला मुकाबला दिल्ली गेट्स-11 और चंडीगढ़ की टीमों के बीच खेला गया। इसमें दिल्ली ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 3-0 से मैच अपने नाम कर लिया।  
दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में शूलिनी यूनाइटेड ने जीएफसी दिल्ली को 7-6 से पराजित किया।

संघर्षपूर्ण मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी विजयी गोल नहीं कर पाए। बाद में मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ। इसमें शूलिनी यूनाइटेड की टीम ने सात गोल दागे। प्रतियोगिता का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच पांवटा साहिब और दलबीन अकादमी पटियाला की टीमों के बीच खेला गया।

यह मैच दलबीर अकादमी पटियाला ने 1-0 से जीत लिया। दीपक ने मैच के 17वें मिनट में गोल किया। पांवटा साहिब की टीम से कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा क्वार्टर फाइनल केहर फुटबाल अकादमी जालंधर तथा फतेहगढ़ के मध्य हुआ। इसका फैसला भी पेनाल्टी शूटआउट से हुआ। केहर अकादमी ने 5-4 से फतहगढ़ को हराया।

संघ के महासचिव  करणजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली गेट्स-11, शूलिनी यूनाइटेड, दलबीर अकादमी पटियाला और केहर फुटबाल अकादमी जालंधर ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

संघ के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया की प्रतियोगिता के सेमीफाइनल पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल मुख्य अतिथि होंगे। 
प्रतियोगिता में बेस्ट गोलकीपर और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना जाएगा। जीतने वाले को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी।

इस दौरान परमिंद्र धीमान, विवेक डोभाल, तिलकराज शर्मा, विक्रांत शर्मा, अनिल चौहान, कुलदीप रावत, अभिषेक बसीन, मंगलश्वेर शर्मा, जितेंद्र कुमार, सचिन, पंकज शर्मा, शेर सिंह चौहान और पवन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें