फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित, 832 विद्यार्थी चयनित

Tue, 13 Apr 2021 11:15 AM IST
Krishan Singh ललित कश्यप, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
स्कॉलरशिप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश भर में कोविड-19 के बीच 21 फरवारी को हुई नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। परीक्षा में करीब आठवीं कक्षा के करीब 3800 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इसमें 832 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इसमें सबसे अधिक कांगड़ा से 140 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। जबकि मंडी से 132, बिलासपुर 51, चंबा 76, हमीरपुर 55, किन्नौर 30, कुल्लू 60, शिमला 87, सिरमौर 71, सोलन से 66, ऊना से 62 और सबसे कम दो विद्यार्थी लाहौल-स्पीति से चयनित हुए हैं।

विज्ञापन


यह परीक्षा प्रदेश के 68 परीक्षा केंद्रों में करवाई गई थी। इसके साथ एनटीएसई की परीक्षा भी हुई थी। हालांकि अभी इस परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं हुआ है। एससीईआरटी सोलन की प्रिंसिपल डॉ. नीलम कौशिक ने बताया कि परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया है। परिणाम की सूची प्रदेश के सभी स्कूलों को ईमेल के जरिये भेजी जा रही है। जिसके बाद विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना होगा। परीक्षा में मेरिट लेने वाले विद्यार्थियों को चार साल तक 12 हजार की स्कॉलरशिप दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें