फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के परिधान पहन डिग्रियां लेंगे एनआईटी हमीरपुर के होनहार

Sun, 16 Jun 2019 12:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर का नौवां अनुपूरक दीक्षांत समारोह 17 जून को होगा। पहली बार नेशनल स्तर के संस्थान में दीक्षांत समारोह में सम्मानित होने वाले विद्यार्थी गाउन की जगह कुर्ता और पायजामा पहनकर डिग्री लेंगे।

विज्ञापन


एनआईटी के निदेशक विनोद यादव ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि दीक्षांत समारोह में 2715 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी। विद्यार्थियों को हिमाचली परिधान पहनना अनिवार्य किया है। प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी, निदेशक आईआईटी रुड़की मुख्यातिथि होंगे। 

इन परिधानों में हिमाचली कुर्ता पायजामा, जैकेट और हिमाचली टोपी शामिल होगी। बताया कि दीक्षांत समारोह अनुपूरक होगा। 2014 से 2017 तक स्टूडेंट्स को डिग्रियां तो दी गई थीं, लेकिन किन्हीं कारणों से दीक्षांत समारोह में नहीं पहुंच पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह में भरे जाएंगे फैकल्टी के खाली पद मं

17 जून को समारोह में 84 पीएचडी, 723 स्नातकोत्तर और 1908 स्नातकों को डिग्रियां दी जाएंगी। इनमें बीटेक के 1754, बीआर्क के 154, एमटेक के 705, एमआर्क के 11, एमबीए के 7 तथा पीएचडी के 84 स्टूडेंट्स शामिल हैं। संस्थान के रजिस्ट्रार प्रो. सुशील चौहान और डॉ. राजेश कुमार समेत अन्य विभाग के हेड भी मौजूद रहेंगे।

त्रालय के निर्देश के बाद एनआईटी में टीचिंग फैकल्टी में खाली पदों को छह माह के भीतर भरा जाएगा। साथ ही गणित और फिजिक्स में बीटेक कोर्स शुरू होंगे, जबकि स्नातकोत्तर में मैन्यूफैक्चरिंग मेकेनिकल विभाग के अधीन एक नया कोर्स शुरू होगा।

एनआईटी अपना ऑर्डिनेंस तैयार करने जा रहा है। सीनेट में पारित कर प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। एमटेक और बीटेक में नया पाठ्यक्रम तैयार होगा। कम दाखिले के कारण केमिस्ट्री विभाग में केमिकल टेक्नोलॉजी विभाग को बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें